अंधे कत्ल का महज 72 घंटे में खुलासा,थाना कांटाफोड़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

अंधे कत्ल का महज 72 घंटे में खुलासा,थाना कांटाफोड़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
मृतक की मृत्यु संदिग्ध होने पर सूक्ष्मता से जांच कर हत्या का किया खुलासा,आपसी रंजिश के चलते की थी युवक की हत्या।
परिस्थितिजन्य, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस।
हत्या की वारदात में शामिल 03 आरोपी गिरफ्तार ।
संक्षिप्त विवरणःपुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा गंभीर एवं जघन्य अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रकरण का शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 27.08.2026 को दोपहर 12:27 बजे सूचनाकर्ता बद्रीप्रसाद पिता बाबूलाल चौहान, निवासी ग्राम इकलेरा, थाना कांटाफोड़, जिला देवास की सूचना पर थाना कांटाफोड़ में मर्ग क्रमांक 34/2026, धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतक की पहचान कमल पिता बाबूलाल चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम इकलेरा थाना कांटाफोड़ के रुप में हुई,जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। मृतक की मृत्यु संदिग्ध होने पर पुलिस द्वारा प्रकरण की बारीकी से जांच की गई। घटनास्थल पर तकनीकी टीमों को बुलाकर निरीक्षण कराया गया तथा घटनास्थल से प्राप्त परिस्थितिजन्य एवं भौतिक साक्ष्य तथा साक्षीगण एवं परिजनों के कथनों के आधार पर मामला हत्या का पाया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कांटाफोड़ पर अपराध क्रमांक 314/2026, धारा 103(1), 238(ए) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ निरीक्षक कैलाशचन्द्र चौहान के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास करते हुए साक्ष्यों के आधार पर सुरमान्या के घने जंगलों में दबिश देकर आरोपी 01.किशन पिता हजारीलाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम इकलेरा थाना कांटाफोड़ 02.बुदन पिता भागीरथ डावर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सुतारीपुरा थाना उदयनगर 03.पेलात उर्फ प्रहलाद पिता भागीरथ डावर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सुतारीपुर, थाना उदयनगर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किशन ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर आपसी रंजिश के चलते मृतक कमल की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी
1. किशन पिता हजारीलाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम इकलेरा थाना कांटाफोड़।
2. बुदन पिता भागीरथ डावर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सुतारीपुरा थाना उदयनगर।
3. पेलात उर्फ प्रहलाद पिता भागीरथ डावर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सुतारीपुरा थाना उदयनगर।
सराहनीय योगदान उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी कांटाफोड़ निरीक्षक कैलाशचन्द्र चौहान,उनि राजेश बारेला, उनि विनयसिंह बघेल, उनि बी.एस. भीलाला, प्रआ रामवीर सिंह सोलंकी,यतीश तिवारी,ओमप्रकाश पाटीदार,अशोक शर्मा,मोहनसिंह बघेल,आर दिनेश भाबर,प्रकाश सोलंकी,रोहित गुर्जर,जयदेव सराठे,संजय सिंह,दुर्गेश,मआर प्रियंका,रेखा,सिमरन,सैनिक बाबूलाल देवड़ा एवं सैनिक अर्जुन एवं सायबर सेल टीम से प्रआर सचिन चौहान एवं युवराज का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।




