अपना श्हरप्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में बैठक संपन्न

अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में बैठक संपन्न
कलेक्टर  ऋतु राज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  गहलोद ने दिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश
19 अक्टूबर से सेना लेगी हैंडओवर, 27 अक्टूबर की सुबह 3 बजे होगी पहली रैली

https://youtube.com/shorts/tIto76pzD9g?si=3ECgYhfc3EPw1m6N
कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में आयोजित होने वाली आगामी अग्निवीर भर्ती रैली की प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर  ऋतुराज सिंह ने निर्देश दिए कि 19 अक्टूबर तक भर्ती रैली संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि ग्राउंड को समय पर सेना के हैंडओवर किया जा सके। 27 अक्टूबर को प्रातः 3:00 बजे से पहली भर्ती रैली प्रारंभ होगी। बैठक में निर्देश दिए गए कि भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। बैठक में स्टेडियम परिसर के पार्किंग एरिया में पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर में समुचित बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से लाने-ले जाने के लिए परिवहन विभाग को आवश्यकतानुसार बसें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए मंडी धर्मशाला, पुलिस लाइन और अन्य स्थानों पर पुख्ता व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इन स्थलों पर स्वच्छ पेयजल और सोने के समुचित प्रबंध किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के लिए नाश्ते एवं भोजन हेतु स्टेडियम परिसर में प्री-पेड कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट, नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता अमले की तैनाती के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए गए। विद्युत वितरण कंपनी को निरंतर बिजली आपूर्ति और पर्याप्त लाइटिंग सुनिश्चित करने तथा ई-गवर्नेंस विभाग को आधार सत्यापन, फोटोकॉपी, स्कैनर मशीनों व हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को रैली स्थल पर आवश्यक दवाओं सहित एम्बुलेंस व मेडिकल टीम 24 घंटे तैनात रखने तथा शिक्षा व तकनीकी शिक्षा विभाग को अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (महू) से कर्नल  मोहित जैन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button