अपना श्हरप्रशासनिक

देवास-खातेगांव प्रकरण का आरोपी पाटेंद्र जायसवाल को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

देवास-खातेगांव प्रकरण का आरोपी पाटेंद्र जायसवाल को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
खातेगांव थाना क्षेत्र में दिनांक 01 एवं 02 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी की शहादत के बाद से प्रकरण का आरोपी पाटेंद्र जायसवाल फरार था। आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु देवास पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विभिन्न टीमें गठित कर आरोपी की तलाश में अलीराजपुर सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों में रवाना की गई थीं। पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 13.11.2026 को पाटेंद्र जायसवाल अपने अधिवक्ता के साथ जिला न्यायालय देवास में उपस्थित हुआ तत्पश्चात उसको न्यायालय से अभिरक्षा में लिया गया है।।
आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button