अपना श्हरप्रदेश

अमलतास मेडिकल कॉलेज को विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान बनाने की दिशा में नई पहल

अमलतास मेडिकल कॉलेज को विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान बनाने की दिशा में नई पहल
एनएमसी अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत सेठ एवं लंदन के कैंसर विशेषज्ञ प्रो. डॉ. दविंदर कुमार के आगमन से शोध को मिली नई दिशा
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं  प्रो.  डॉ दविंदर कुमार_
देवास, 5 नवंबर। अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, देवास के लिए गुरुवार का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं महत्वपूर्ण रहा, जब भारत के नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत सेठ तथा लंदन विश्वविद्यालय के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के प्रख्यात एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कैंसर विशेषज्ञ प्रो. डॉ. दविंदर कुमार कुमार का अमलतास परिसर में आगमन हुआ। चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र की इन दोनों विशिष्ट हस्तियों का आगमन अमलतास संस्थान के लिए विशेष उपलब्धि एवं गौरव का विषय रहा।
दोनों विशिष्ट अतिथियों ने अमलतास अस्पताल के कैंसर वार्ड एवं आईसीयू का विस्तृत अवलोकन किया तथा यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, कैंसर उपचार की व्यवस्थाओं और भविष्य में चिकित्सा अनुसंधान की संभावनाओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. देविंदर कुमार ने अमलतास अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि अमलतास में कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में विश्वस्तरीय संस्थान विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने संस्थान के अध्यक्ष सुरेश सिंह भदौरिया को इस दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा भविष्य में अमलतास को एक प्रतिष्ठित कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
प्रो. डॉ. दविंदर कुमार ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान एवं समय पर उपचार के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर का पता चलने पर उपचार के बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कोलोरेक्टल कैंसर के उपचार में अपने विशिष्ट अनुभव एवं आधुनिक सर्जिकल तकनीकों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैंसर के मेटास्टेसिस अर्थात शरीर के अन्य अंगों तक फैलने से स्थिति गंभीर हो जाती है, इसलिए समय पर जांच, निदान एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर अमलतास अस्पताल के अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने दोनों प्रतिष्ठित अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत सेठ एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कैंसर विशेषज्ञ प्रो. डॉ. दविंदर कुमार का अमलतास आगमन संस्थान के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग भविष्य में अमलतास को चिकित्सा शिक्षा, कैंसर उपचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विशेषज्ञों के निरंतर मार्गदर्शन से अमलतास मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को भविष्य में एक उत्कृष्ट कैंसर उपचार एवं अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा, जिससे देवास सहित संपूर्ण मालवा क्षेत्र के मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button