अपना श्हरप्रदेश

संबल योजना अंतर्गत 22 लाख की अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्रों का वितरित सभापति ने किया

संबल योजना अंतर्गत 22 लाख की अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्रों का वितरित सभापति ने किया
देवास। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजनान्तर्गत श्रमिक परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण शुक्रवार 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्राम कुलेथ, जिला ग्वालियर से सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। इसी क्रम में नगर निगम देवास सीमा क्षेत्र के 10 हितग्राहियों को स्वीकृत राशि के प्रमाण पत्रों का वितरण सभापति रवि जैन द्वारा निगम के बैठक हॉल में किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि निलेश वर्मा, उपायुक्त जाकिर जाफरी उपस्थित रहे। सामान्य मृत्यु होने पर प्रत्येक हितग्राही के आश्रित को 2 लाख रुपये एवं दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 22 लाख रुपये की राशि का अंतरण किया गया।
इस अवसर पर सभापति रवि जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संबल योजना अंतर्गत प्रदेश के सभी हितग्राहियों के आश्रितों को अनुग्रह सहायता प्रदान की गई है, जिससे हितग्राही के आश्रित परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त हो और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। इस अवसर पर एनयूएलएम शाखा से विशाल जगताप, मुकेश सोलंकी, रवि चौधरी, राकेश चौहान, मुकेश वर्मा सहित हितग्राही उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button