अपना श्हरप्रदेश

भोपाल बाईपास नाकाबंदी पर पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा


भोपाल बाईपास नाकाबंदी पर पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
चलती स्कॉर्पियो में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिसकर्मियों ने वाहन सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला नाकाबंदी एवं वाहन चैकिंग में तैनात पुलिसकर्मियों की सजगता से समय रहते बुझाई गई आग, कोई जनहानि नहीं
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में भोपाल बाईपास नाकाबंदी पॉइंट पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से एक बड़ा हादसा टल गया।
नाकाबंदी के दौरान उज्जैन से बैरसिया की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन को चैकिंग पॉइंट पर देखा गया। इसी दौरान वाहन के आगे की लाइट के पास शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। नाकाबंदी पॉइंट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को तत्काल भांपते हुए बिना समय गंवाए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया तथा उसमें सवार सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उपलब्ध संसाधनों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। पुलिस की समयबद्ध एवं सूझबूझपूर्ण कार्यवाही के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में उप निरीक्षक दीपक मालवीय, उप निरीक्षक डी.के. त्यागी, प्रधान आरक्षक 148 युगल मालवीय, आरक्षक 1010 संदीप एवं आरक्षक 504 महेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित तत्परता, साहस एवं सेवाभाव पुलिस की जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button