अपना श्हरप्रदेश

ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही


ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

👆यूट्यूब चैनल को फॉलो करें लाइक करें शेयर करें


अवैध शराब बनाने एवं बेचने वाले चिन्हित क्षेत्रों में एक साथ दबिश, 05 प्रकरण पंजीबद्
कुल 26.84 लीटर अवैध शराब जप्त, जिनमें 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 6.84 लीटर देशी प्लेन मदिरा शामिल
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली को दिनांक 28.09.2026 को विश्वसनीय मुखबीर से थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक  सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई ।पुलिस टीम द्वारा प्रातः 08:00 से 09:00 बजे के मध्य अंबेडकर नगर, लक्ष्मी नगर, होमगार्ड लाइन, राधागंज एवं मल्हार कॉलोनी क्षेत्र में एक साथ दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर 26.84 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसमें 20 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 6.84 लीटर देशी प्लेन मदिरा शामिल है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 675/2026,676/2026,677/2026,678/2026,679/2026 धारा 34(1), 42 आबकारी अधिनियम आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है । आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से भी आबकारी अधिनियम ,जुआ एक्ट सहित अन्य अपराध पंजीबद्ध हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01. नवीन पिता भोलाराम कौशल उम्र 43 साल निवासी 64 कर्मचारी कालोनी देवास
02. गौतम पिता रामलाल यादव उम्र 25 साल निवासी राधागंज देवास
03. पवन पिता बाबूलाल मालवीय उम्र 40 साल निवासी हनुमान जी के ओटले के पास मल्हार कालोनी
04. खन्ना पिता गज्जुलाल सिसोदिया निवासी अंबेडकर नगर देवास
05. राकेश सिसोदिया निवासी 103 लक्ष्मी नगर देवास
06. पप्पू उर्फ जीजा निवासी अंबेडकर नगर देवास
07. 02 महिला आरोपी
जप्ती का विवरण
अंबेडकर नगर से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब
लक्ष्मी नगर से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब
होमगार्ड लाइन क्षेत्र से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब
राधागंज से 18 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा (3.24 लीटर)
मल्हार कॉलोनी से 20 क्वार्टर प्लेन शराब (3.60 लीटर)
कुल 4,370/- राशि जप्त ।
सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उनि दीपक मालवीय, हरिशंकर गोदार, रूपेश वायस्कर, धनेश कुमार त्यागी, प्रआर राकेश वर्मा, महेंद्र सिंह जादौन, गोपाल दोहरे, आर उदय प्रताप, सत्येंद्र,सुजीत, वैभव एवं मआर आशा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button