
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला देवास द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बाल विवाह प्रतिषेध के उद्देश्य से जिला स्तरी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को उनके कानूनी एवं प्रशासनिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यशाला में बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासनिक सतर्कता, समय पर सूचना का संकलन तथा त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर बाल विवाह की घटनाओं पर निगरानी रखने एवं प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



