अपना श्हरप्रदेश

मारपीट कर अवैध वसूली करने वाला शातिर बदमाश अयान अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार


मारपीट कर अवैध वसूली करने वाला शातिर बदमाश अयान अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
शराब पीने के लिए रुपयों की अवैध मांग कर फरियादी से की मारपीट
आरोपी के कब्जे से अवैध खटकेदार धारदार चाकू बरामद
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में गुंडों, बदमाशों, आदतन अपराधियों तथा आमजन को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 26.08.2026 को फरियादी रिजवान शेख निवासी सिल्वर कॉलोनी देवास ने थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शुक्रवारिया हाट में खड़ा था तभी अयान पिता आसिम बेग उम्र 20 वर्ष निवासी कबीट कॉलोनी देवास द्वारा शराब पीने के लिए रुपयों की अवैध मांग की गई। फरियादी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की एवं अपनी जेब से खटकेदार धारदार चाकू निकालकर फरियादी को जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली देवास में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 534/2026  धारा 296, 115(2), 119(1), 351(3), 35(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। टीम द्वारा मूखबिर तंत्र,भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 28.09.2026  को आरोपी अयान पिता आसिम बेग को गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी के दौरान आरोपी अयान के कब्जे से एक अवैध खटकेदार धारदार चाकू बरामद हुआ। उक्त अवैध हथियार की बरामदगी के आधार पर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
01.अयान पिता आसिम बेग उम्र 20 वर्ष निवासी कबीट कॉलोनी देवास
आरोपी का आपराधिक इतिहास उक्त आदतन अपराधी अयान के विरुद्ध थाना कोतवाली में पूर्व से मारपीट, गाली-गलौज सहित अन्य अपराध दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध हथियार रखने के संबंध में आर्म्स एक्ट के 02 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए जा चुके हैं।
सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत चौरसिया,प्रआर राकेश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button