अपना श्हरप्रदेश

“सेवा मेरा योगदान अभियान” अंतर्गत वृद्धाश्रम बसेरा और सेवाश्रम में वृद्धजनों को नि:शुल्क चश्में किए वितरित

सेवा मेरा योगदान अभियान” अंतर्गत वृद्धाश्रम बसेरा और सेवाश्रम में वृद्धजनों को नि:शुल्क चश्में किए वितरित
“सेवा मेरा योगदान अभियान” के अंतर्गत देवास के वृद्धाश्रम बसेरा और सेवाश्रम में वृद्धजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षण एवं दृष्टि संबंधी समस्याओं का उपचार किया गया। जरूरतमंद 60 व्यक्तियों को निःशुल्क चश्में वितरित किये। गंभीर मामलों की पहचान कर उपचार हेतु परामर्श दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी प्रदान की गई। शिविर में जिला अंधत्व निवारण कार्यक्रम अधिकारी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा मिश्रा, नेत्र सहायक नेहा जैन, सुनील सोलंकी सहित जिला चिकित्सालय से टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button