जिला देवास में आबकारी विभाग की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

जिला देवास में आबकारी विभाग की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
कांटाफोड़ क्षेत्र के बोरखलिया , रूपलीपुरा, सुरमन्या ,थानघाट,मालज़ीपुरा आदि क्षेत्रों में सामूहिक दबिश
आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 13 प्रकरण पंजीबद्ध
कार्रवाई में 75 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद
जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 3,65,000 रुपये है
कलेक्टर महोदया देवास नेहा मीना के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुमार कुर्मी के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाइयां की जा रही हैं।
कलेक्टर महोदया द्वारा गठित आबकारी दलों द्वारा कंट्रोलर दिलीप कनासे के नेतृत्व में कांटाफोड के बोरखलिया,रुप्लीपुरा ,सुरमन्या, गोविन्दपुरा,थानाघाट,बैरागढ़, मालजीपुरा व अन्य क्षेत्रों में सामूहिक दबिश एवं सर्चिंग की गई। कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 13 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में 75 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 3,65,000 रुपये है।
आज की कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव,पूजा गेहलोत,कैलाश जामोद, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी,केतन भाभर ,राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी मुख्य आरक्षक शंकरलाल पर्तें, विकास गौतम,राजेश जोशी, अरविंद जिनवाल,गोविंद बड़ोदिया ,आरक्षक निहाल खत्री, आशीष गुप्ता, सनत ओझा,भगत परते, सविता धाकड़, निकिता परमार तथा नगर सैनिक किशोर सिसोदिया , सम्मिलित रहे।
जिले में इस प्रकार अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।
