नलों मे लगवाईं टोटियां

नलों मे लगवाईं टोटियां
नलों से पानी ढोलने पर निगम ने की चालानी कार्रवाई
देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में स्वच्छता निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने वार्ड क्षेत्रों में जल वितरण के समय निरीक्षण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों आयोजित बैठक के दौरान आयुक्त ने व्यर्थ पानी बहाने वालों पर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के परिपालन में स्वच्छता निरीक्षकों द्वारा अपने जोन/वार्ड क्षेत्रों में भ्रमण कर नल से पानी भरते समय व्यर्थ पानी बहाने पर जल उपभोक्ताओं पर चालानी कार्रवाई की गई। स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्र ठाकुर द्वारा वार्ड 21 एवं 24, शंकर सांगते द्वारा वार्ड 2, 28, 31, भूषण पवार द्वारा वार्ड 19 में तथा ओम प्रकाश पथरोड द्वारा वार्ड 27 में जल वितरण के समय वार्डों में भ्रमण करते हुए व्यर्थ पानी बहाने पर वार्डवासियों से 2 हजार 7 सौ रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वार्ड 28 एवं 31 में 5 स्थानों पर नलों में टोटियां लगवाई गईं। आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों को जल वितरण के समय वार्डों में निरंतर भ्रमण कर व्यर्थ पानी बहाने वालों पर प्रतिदिन चालानी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है।




