अपना श्हरप्रदेश

डॉ. गार्गी पांडे एवं विकास पांडे का देवास आगमन पर किया आत्मीय स्वागत

देवास  रायपुर से देवास प्रवास पर आए प्रसिद्ध चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट एवं काउंसलर डॉ. गार्गी पांडे और उनके पति विकास पांडे का शहर के बाईपास चौराहे पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। दंपति के शहर आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शुभचिंतक व समाज सेवी एकत्रित हुए और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस स्वागत समारोह में चिराग वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, दैनिक भास्कर देवास के सर्कुलेशन हेड अंकित माहेश्वरी और जीवन पांचाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने दंपति को शॉल व गुलदस्ता भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य तथा बाल मनोविज्ञान व समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर डॉ. गार्गी पांडे एवं विकास पांडे ने देवास वासियों के अपार स्नेह और सम्मान के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button