
थाना सिविल लाईन पुलिस ने चंद घण्टों के भीतर चाकूबाजी की वारदात का किया खुलासा 04 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले, आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाईन पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत मुखर्जी नगर में गाली-गलौज करने से मना करने की बात को लेकर फरियादी के साथ कुछ लोगो ने मारपीट कर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया है । सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी सिविल लाईन द्वारा तत्काल FRV टीम एवं पुलिस टीम को घटनास्थल पर रवाना किया जहाँ पुलिस टीम द्वारा स्थिति को नियंत्रित किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ प्रारंभ की गई।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखर्जी नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 541/2026 धारा 109(1), 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय जिला देवास के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी
01.ईश्वरदास बैरागी पिता राधाकिशन बैरागी उम्र 46 वर्ष निवासी EWS मुखर्जी नगर देवास
02.राहुल हाड़ा पिता कालू हाड़ा उम्र 39 वर्ष निवासी सिहोड़ा जिला शाजापुर हाल मुकाम मुखर्जी नगर देवास
03.गोविंद बैरागी पिता मोहन बैरागी उम्र 20 वर्ष निवासी सीताराम नगर देवास
04.अमन परमार पिता संतोष परमार उम्र 21 वर्ष निवासी विजय नगर देवास
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाईन देवास निरीक्षक विजय सिंह लोधी , उनि संजय सौराष्ट्रीय, सउनि कमलेश पाल,प्रआर पवन पटेल,आर अरूण चावड़ा,युनूस खान,कमल,पियुष कुमार पटेल,भूपेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।



