Uncategorizedअपना श्हरप्रदेश

देवास पुलिस ने दुकानों के बिजली मीटर एवं फ्लेक्स में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

देवास पुलिस ने दुकानों के बिजली मीटर एवं फ्लेक्स में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।
नगर निगम मार्केट, स्टेशन रोड स्थित दुकानों में हुई तोड़फोड़ का खुलासा।
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में फरियादी शकील हुसैन ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नगर निगम मार्केट, स्टेशन रोड स्थित उनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान एवं आसपास की दुकानों के बाहर लगे बिजली मीटर और फ्लेक्स को अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में तोड़कर नुकसान पहुंचाया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 697/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई ।
CCTV से पहचान, घेराबंदी कर गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी  हिमांशु बरगुंडा पिता शक्ति बरगुंडा निवासी अर्जुन नगर इटावा देवास की पहचान की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
01.हिमांशु बरगुंडा पिता शक्ति बरगुंडा निवासी अर्जुन नगर इटावा देवास
सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उप निरीक्षक संजय वर्मा, प्रधान आरक्षक हेमंत डाबी, रवि,सुनील देथलिया,मनोज पटेल एवं आरक्षक पंकज की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button