अवैध शराब का विक्रय करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे

अवैध शराब का विक्रय करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे
सोनकच्छ पुलिस ने अवैध शराब का विक्रय करने वाले 03 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से भेजा गया जेल।
थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का विक्रय करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विक्रय की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन आरोपियों को अवैध शराब का विक्रय करते पाए जाने पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. अनिल परमार पिता मोहन परमार उम्र 22 वर्ष निवासी हरिजन मोहल्ला, ग्राम कुमारियाराव।
2. दुर्गेश परमार पिता रामप्रसाद परमार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुमारियाराव।
3. बृजेश सिलोदिया पिता बाबूलाल सिलोदिया उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01, गीताभवन के सामने, सोनकच्छ।
देवास पुलिस की अपील देवास पुलिस की आमजन से अपील है कि अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवं भंडारण जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। देवास पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



