अपना श्हरप्रदेश

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ धुर्वे ने किया ग्राम पंचायत मंगरोला का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ धुर्वे ने किया ग्राम पंचायत मंगरोला का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत  नवीत कुमार धुर्वे ने ग्राम पंचायत मंगरोला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत धुर्वे ने शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली तथा विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण कर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने पंचायत के समस्त करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
धुर्वे ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदण्डों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button