
👆 यूट्यूब चैनल को लाइक करें शेयर करें कमेंट में अपनी राय जरुर दें
नवागत पुलिस अधीक्षक देवास आदित्य मिश्रा ने संभाला देवास जिले का पदभार, राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देवास में ग्रहण किया पदभार।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में एकता परेड–2026 के लाइव प्रसारण का किया गया आयोजन।
नवागत पुलिस अधीक्षक सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से देखा राष्ट्रीय एकता परेड का सीधा प्रसारण।सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को आत्मसात करने पर दिया गया बल।संक्षिप्त विवरण को नवागत पुलिस अधीक्षक देवास आदित्य मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देवास पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया।इसी अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देवास के मीटिंग हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड–2026 के लाइव प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में नवागत पुलिस अधीक्षक देवास श्री आदित्य मिश्रा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा।राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण, एकता एवं अखंडता में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।देवास पुलिस का संकल्प राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना।




