अपना श्हरप्रदेश

देवास पुलिस साइबर सेल द्वारा 220 गुम मोबाइल कीमती लगभग 40 लाख रुपए के खोजकर आवेदकों को सौंपे,गुम मोबाइल पाकर खिले आवेदकों के चेहरे ।

  देवास पुलिस साइबर सेल द्वारा 220 गुम मोबाइल कीमती लगभग 40 लाख रुपए के खोजकर आवेदकों को सौंपे,गुम मोबाइल पाकर खिले आवेदकों के चेहरे ।
पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा कुल 1095 मोबाइल क़ीमती लगभग 01.80 करोड़ रुपये के खोजकर आवेदकों को किए जा चुके हैं वापस ।
संक्षिप्त विवरण देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा 360-पुलिसिंग के अन्तर्गत ज़िलेवासियों को साइबर फ्रॉड से राहत प्रदान करने हेतु ऑपरेशन साइबर” प्रारंभ किया है । इस अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम ज़िला स्तरीय साइबर सेल के माध्यम से प्रत्येक थाना पर पदस्थ दो-दो पुलिसकर्मियों को “साइबर-मित्र” के रूप में चिन्हित कर उन्हें साइबर फ्रॉड एवं गुम मोबाईल संबंधी मामलों में त्वरित कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित किया गया है । प्रत्येक थाना स्तर पर प्रतिदिन “पुलिस चौपाल” आयोजित कर पुलिस गाँव-मोहल्ला-क़स्बा-वॉर्ड में जनता को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय और साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 या 112 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित कर रही है । इसी क्रम में सायबर सेल देवास द्वारा की गई कार्यवाही निम्नानुसार है
220 मोबाईल फोन उनके स्वामियों को लौटाये वापस
सायबर सेल देवास को लगातार प्राप्त हो रहे मोबाइल गुमने संबंधी आवेदन पत्रों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास (शहर)  गजेन्‍द्र सिंह वर्धमान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास (ग्रामीण)  सौम्या जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास (यातायात)  हरनारायण बाथम  के मार्गदर्शन में सायबर सेल देवास द्वारा गुमे हुये कुल 220 मोबाइल कीमती लगभग ₹ 40 लाख के खोजे गये हैं । सभी गुम हुए मोबाइल को आज  पुलिस कंट्रोल रूम देवास में एक कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा संबंधित मोबाइल स्वामियों को वितरित किये गए । साथ ही सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध मे जनता को जागरुक किया गया ।
उल्लेखनीय उपलब्धि ऑपरेशन साइबर” के तहत जिला साइबर सेल ने वर्ष 2025-26 में लगभग ₹ 1.80 करोड़ की राशि के कुल 1095 गुमे हुये मोबाइल फोन को खोजकर,उनके स्वामियों को वापस लौटाये गये है । देवास जिले में साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता का नया आधार तैयार जाकर  समय पर प्राप्त शिकायतों पर प्रशिक्षित “साइबर मित्र” एवं जिला साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 780 पीड़ितों को लगभग ₹ 3.90 करोड़ की साइबर ठगी की राशि वापस दिलाई गई, जबकि 260 नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य साइबर अपराधों का शिकार होने से सुरक्षित बचाया गया। साथ ही सायबर ठगी में उपयोग करने वाले फर्जी 2700 से अधिक मोबाइल नंबरों, जिनके माध्यम से सायबर फ्रॉड किया गया है या सायबर फ्रॉड करने का प्रयास किया गया है उन नंबरों को चिन्हित कर सायबर सेल के माध्यम से ब्लॉक कराया गया है ।
देवास पुलिस की अपीलः- देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, वीडियो कॉल, डिजिटल अरेस्ट की धमकी, फर्जी निवेश योजना, QR कोड, APK फाइल अथवा अज्ञात लिंक पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। मोबाइल गुम होने अथवा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही आपका मोबाईल गुम होने पर सायबर सेल देवास या CEIR Portal पर अपनी शिकायत दर्ज करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button