
निगम कार्यालय में दीपावली पूजन संपन्न
देवास।दीपावली के पावन पर्व पर नगर निगम कार्यालय में विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया।
पूजन में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार, निगम लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह बेस, पार्षद प्रतिनिधि अजय पड़ियार के साथ माता लक्ष्मी जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ लक्ष्मी पूजन एवं बही-खातों का पूजन कर स्वस्तिक बनाकर नई बही का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर महापौर, सभापति एवं आयुक्त ने समस्त शहरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शहर की सुख, शांति, समृद्धि एवं स्वच्छता की कामना की।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त वित्त दीपक पटेल, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्रसिसोदिया, कार्यालय अधीक्षक रणजीतसिंह पंजाबी एवं निगम अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे




