अपना श्हरप्रदेश

अमलतास हॉस्पिटल में विश्व स्ट्रोक दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अमलतास हॉस्पिटल में विश्व स्ट्रोक दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
देवास विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर अमलतास मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देवास में ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान, बचाव एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन  मेघा सोनी ने किया। इस अवसर पर निदेशक प्रशासन डॉ. प्रशांत ने मुख्य वक्ता प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशीष शर्मा एवं मुख्य अतिथि डॉ. आर.के. सिंह, वाइस चांसलर, अमलतास यूनिवर्सिटी का स्वागत किया।
डॉ. आशीष शर्मा ने अपने व्याख्यान में ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान के लिए F.A.S.T. (Face Drooping, Arm Weakness, Speech Difficulty, Time to Act) के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि चेहरे का एक ओर झुकना, हाथ में कमजोरी तथा बोलने में परेशानी स्ट्रोक के प्रमुख संकेत हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी तत्काल अस्पताल पहुँचना आवश्यक है।
उन्होंने स्ट्रोक से बचाव के लिए रक्तचाप एवं मधुमेह को नियंत्रित रखने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, धूम्रपान एवं तंबाकू से दूर रहने, शराब से परहेज करने तथा नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर स्ट्रोक के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। अंत में सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले कर्मचारियों के प्रति मेघा सोनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
अमलतास मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन  मयंकराज सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर और आपातकालीन स्थिति में ‘समय’ ही सबसे बड़ा जीवनरक्षक है। ‘F.A.S.T.’ जैसी जीवन-रक्षक जानकारियों का जन-जन तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समय रहते सही उपचार मिल सके और मरीजों की बहुमूल्य जान बचाई जा सके। हमारा यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा कि हम देवास और आसपास के अंचल को एक स्वस्थ और जागरूक समाज बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button