अपना श्हरप्रदेश

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग देवास की प्रभावी कार्यवाही

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग देवास की प्रभावी कार्यवाही
देवास शहर में अवैध परिवहन करते हुए 01 एक्टिवा वाहन जब्त
01 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत दर्ज
01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश द्वारा जारी निर्देश के पालन में एवं कलेक्टर महोदय देवास  ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी  बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण ,परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  दिलीप कनासे  के नेतृत्व में मुखबिर सूचना के आधार पर देवास शहर में अवैध रूप से परिवहन करने वाले 01 व्यक्ति को पकड़ा गया जिनके पास से एक्टिवा वाहन एवं 50 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l
जप्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 65000 रुपए है
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक  प्रेम यादव ,राजाराम रायकवार,दीपक धुरिया तथा आबकारी आरक्षक निहाल खत्री,निकिता परमार,सविता  सम्मिलित रहे।
इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button