अपना श्हरप्रदेश

देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही  सोनकच्छ में अवैध गांजा खेती का खुलासा

ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही  सोनकच्छ में अवैध गांजा खेती का खुलासा
ड्रोन की मदद से ग्राम काछी गुराड़िया में अवैध गांजा खेती का पर्दाफाश।
354 गांजे के पौधे एवं कुल 686 किलोग्राम गांजा जप्त*।
जप्त मादक पदार्थ एवं पौधों की अनुमानित कीमत लगभग ₹15 लाख।
01 आरोपी गिरफ्तार, NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज
संक्षिप्त विवरण माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश  मोहन यादव की मंशानुरूप डीजीपी महोदय मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु प्रदेश स्तरीय अभियान प्रारंभ किया गया है । इस हेतु एडीजी उज्जैन जोन  राकेश गुप्ता एवं डीआईजी उज्जैन रेंज  नवनीत भसीन द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त समस्त अपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के संबंध में समस्त जिलो को निर्देशित किया गया था ।     उक्त अनुक्रम में ज़िला देवास में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा ऑपरेशन प्रहार की शुरुआत की गई , जिसके तहत लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त कुख्यात अपराधियों की जानकारी प्राप्त कर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य को थाना सोनकच्छ पुलिस को विश्वशनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि प्रेम सिंह पिता चंदर सिंह कुशवाह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम काछीगुराड़िया ने अपने खेत ग्राम काछी गुराड़िया में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगा रखे हैं । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ  श्यामचंद्र शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ  विक्रांत झांझोट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ड्रॉन की मदद से उक्त सूचना की तस्दीक की गई जो कि सही पाई गई । टीम द्वारा तत्काल मूखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश देकर 354 गांजे के पौधे एवं 686 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग ₹ 15 लाख/- जप्त कर आरोपी प्रेम सिंह पिता चंदर सिंह कुशवाह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम काछीगुराड़िया थाना सोनकच्छ जिला देवास को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सोनकच्छ में अपराध क्रमांक 558/2026 धारा 8/20 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपी
1. प्रेम सिंह पिता चंदर सिंह कुशवाह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम काछीगुराड़िया थाना सोनकच्छ जिला देवास ।
जप्त मश्रुका
354 गांजे के पौधे ,686 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग ₹ 15 लाख रुपये के जप्त ।
               देवास पुलिस का मादक पदार्थों के विरुद्धऑपरेशन प्रहा आगामी दिनों में भी जारी रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button