अपना श्हरप्रदेश

अग्निवीर रैली में आकस्मिक परिस्थितियों में सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार दिए जाने संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन

अग्निवीर रैली में आकस्मिक परिस्थितियों में सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार दिए जाने संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि अग्निपथ योजना अंतर्गत देवास में दिनांक 25 अक्टूबर 2026 से 05 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में अयोजित की जाना है। भर्ती रैली के दौरान आकस्मिक परिस्थितियों की तैयारियों के लिए सी.पी.आर. एवं प्राथमिक उपचार के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन एन.एच.एम. मीटिंग हॉल में दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से किया गया। प्रशिक्षण मेडिकल स्पेशलिस्ट डाॅ कुश घनघोरिया जिला चिकित्सालय देवास द्वारा प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं संजीवनी क्लीनिक के चिकित्सकों को दिया गया।
इस दौरान डाॅ कुश घनघोरिया द्वारा बताया गया कि सीपीआर तब आवश्यक होता है जब कोई व्यक्ति अचानक गिर जाए और सांस न ले रहा हो, बेहोश हो जाए, नब्ज न चल रही हो, दम घुट रहा हो, डूब गया हो, करंट लग गया हो या दिल का दौरा पड़ा हो। ऐसी स्थिति में तुरंत एम्बुलेंस बुलाएं और सी पी आर देना शुरू करें। सी.पी.आर. बड़ों को देने के लिए  व्यक्ति की छाती को दोनों हाथों से एक-एक-दो की गति से दबाएं, हाथों को एक-दूसरे के ऊपर रखें और कोहनियाँ सीधी रखें, यह सुनिश्चित करें कि व्यक्ति सांस नहीं ले रहा और उसकी धड़कन बंद है। बच्चों को सीपीआर देने के लिए दोनों हाथों से छाती को दबाएं, गति एक-एक-दो रखें, कोहनियाँ सीधी रखें और सावधानीपूर्वक दबाव दें। डाॅ घनघोरिया द्वारा आकस्मिक परिस्थितियों में लिए जाने वाले अन्य चिकित्सकीय निर्णयों एवं सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी  श्रुति गौर तोमर एवं  कमल सिंह डावर, डॉ सुशीला वर्मा, डॉ. तन्मय मोदी, डॉ. अनीस गौरी, डॉ. आसिफ शेख, डॉ. जावेद पटेल, डॉ. अनिल, डॉ. योगेश डोरिया, डॉ. हरीश कोरी, डॉ. अनिल धनगर, डॉ. दिनेश सोलंकी, डॉ. कपिल गॉगिल, डॉ. संजय कुमार वर्मा, डॉ. कपिल धाकड़, डॉ. सैय्यद शाबान अली, डॉ. निलेश कयात, डॉ. अभिषेक चौधरी मौजूद रहे।ऐ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button