अपना श्हरप्रदेश

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ लाहन और अवैध शराब बरामद
मुखबिर की सूचना पर कई जगह एक साथ दबिश, 1.65 लाख रुपये की अवैध मदिरा ज़ब्त, 5 प्रकरण दर्ज
अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आबकारी विभाग देवास की टीम ने शनिवार को बागली और बरोठा क्षेत्र में दबिश देकर 1500 किलोग्राम महुआ लाहन, 70 लीटर हाथभट्टी मदिरा तथा 20 पाव विदेशी मदिरा जब्त कर 5 प्रकरण दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई  जिला आबकारी अधिकारी  बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।
आबकारी वृत्त बागली (अ) अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर, पूंजापुरा, उदयपुरा तथा वृत्त देवास (ब) के बरोठा में संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ सघन चेकिंग एवं दबिश दी गई। तलाशी के दौरान मौके से 20 पाव विदेशी मदिरा (व्हिस्की), 70 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब तथा मदिरा बनाने के काम आने वाला लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर विधिवत नष्ट कराया गया। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 65 हज़ार रुपये से अधिक है। मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  निलेश पवार, आबकारी उपनिरीक्षक  गोकुल प्रसाद मेघवाल,  रोहित मुकाती,  योगेंद्र सिंह ठाकुर,  अरविंद सोलंकी,  दीपक धुरिया तथा आबकारी मुख्य आरक्षक  राजेश जोशी,  सुरेंद्र वरसी एवं आरक्षक  सनत ओझा,निहाल सिंह,  आशीष गुप्ता और सविता धाकड़ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button