अपना श्हरप्रदेश

1.5 लाख की चोरी का खुलासा  ₹2,000 का उद्घोषित इनामी आरोपी अजय साथी सहित गिरफ्तार


₹1.5 लाख की चोरी का खुलासा  ₹2,000 का उद्घोषित इनामी आरोपी अजय साथी सहित गिरफ्तार
चोरी गया मश्रुका 100% जप्त ।
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसी सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र पतारसी एवं चोरी गए मश्रुका की बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत दिनांक 14.07.2025 को फरियादी मनीष जैन निवासी समृध्दि विहार कालोनी देवास के घर हुई चोरी की वारदात में अपराध क्रमांक 352/2025 धारा 331(4),305(a) बीएनएस का पंजीबध्‍द किया जाकर विवेचना मे लिया गया था । उक्त प्रकरण में एक आरोपी रामेश्‍वर पाटीदार निवासी ग्राम बडी चुरलाय पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका था । पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का फरार उद्घोषित आरोपी अजय उर्फ कमल मालवीय पिता रामाजी मालवीय उम्र 45 साल निवासी कुलकर्णी का भट्टा जिला इंदौर अन्‍य प्रकरण में केन्द्रीय जेल भेरवगढ जिला उज्‍जैन निरूध्‍द है । पुलिस द्वारा आरोपी अजय का ट्रांसिट वारंट माननीय न्‍यायालय से प्राप्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी अजय से पूछताछ करते उसने अपने साथी के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया । बाद उसके साथी आरोपी मनोज पिता स्‍वर्गीय गोवर्धन पाटीदार उम्र 26 साल निवासी  ग्राम बडी चुरलाय हाल मानकुण्‍ड जिला देवास को भी गिरफ्तार कर आरोपीगण की निशादेही से अपराध सदर का चोरी गया मश्रुका एक जोडी सोने की टॉप्‍स, एक जोडी चांदी की पायल, 04 चांदी के सिक्‍के कुल मश्रुका किमती करीबन 1,50,000 रूपये का विधिवत जप्‍त कर आरेापीगण को माननीय न्‍यायालय पेश किया गया जहां से आरोपीगण को जिला जेल देवास व केन्‍द्रीय जेल उज्‍जैन दाखिल किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी
01.अजय उर्फ कमल मालवीय पिता रामाजी मालवीय उम्र 45 साल निवासी कुलकर्णी का भट्टा जिला इंदौर
02.मनोज पिता स्‍वर्गीय गोवर्धन पाटीदार उम्र 26 साल निवासी ग्राम बडी चुरलाय हाल मानकुण्‍ड जिला देवास
जप्त मश्रुका एक जोडी सोने की टॉप्‍स,-एक जोडी चांदी की पायल,04 चांदी के सिक्‍के कुल मश्रुका किमती करीबन 1,50,000 रूपये/
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक विजय सिंह लोधी,प्रआर सुरेश कुमावत, घनश्‍याम अर्जने,आर अरूण चावडा,कमल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button