अपना श्हरप्रदेश

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 07 वर्षों से एक्सीडेंट संबंधी प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आपरेशन हवालात के तहत 07 वर्षों से एक्सीडेंट संबंधी प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी कालुसिंह गिरवाल पिता गोपालसिंह गिरवाल उम्र 36 साल निवासी जयसिंहनगर देवास हाल मुकाम ढांचाभवन बावड़िया देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
संक्षिप्त विवरण  पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद द्वारा दिनांक 01 नवम्बर 2024 से सम्पूर्ण जिले मे आपरेशन हवालात की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार बदमाशो की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में संबंधी प्रकरण में माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 182/2019 एवं अपराध क्रमांक 17/2019 धारा 279,337,338 भादवि में फरार स्थाई वारण्टी कालुसिंह गिरवाल पिता गोपालसिंह गिरवाल उम्र 36 साल निवासी जयसिंहनगर देवास हाल मुकाम ढांचाभवन बावड़िया देवास लगातार पुलिस गिरफ्तारी से दुर चल रहा था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) देवास  गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास  सुमित अग्रवाल के निर्देशन मे थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में आपरेशन हवालात” के तहत् विशेष टीम गठित की गई थी जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयत्नशील थी।
को पुलिस को पुख्ता सूचना प्राप्त हुई की फरार स्थाई वारंटी को जिला देवास मे देखा गया है जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 1517 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 2,06,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button