प्रदेश

मात्र 08 घंटे के भीतर टैक्सी चालक से चाकू की नोक पर कार, मोबाइल एवं नगदी लूट का खुलासा


मात्र 08 घंटे के भीतर टैक्सी चालक से चाकू की नोक पर कार, मोबाइल एवं नगदी लूट का खुलासा
थाना सिविल लाईन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर 01 विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में
बाल अपचारी की निशानदेही पर से लूटे गए मश्रुके की शत-प्रतिशत बरामदगी।
ओरा कार, आईफोन एवं नगदी सहित कुल ₹8,91,500/- का मश्रुका जप्त।
संक्षिप्त विवरणःपुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद द्वारा लूट एवं गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतारसी तथा लूटी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में फरियादी द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि वह टैक्सी चालक है तथा अपनी ओरा कार क्रमांक MP 09 BS 9375 को उबर, ओला एवं रैपिडो पर अटैच कर रखा है। दिनांक 29.08.2026 को फरियादी उक्त टैक्सी से इन्दौर रेलवे स्टेशन सवारी छोड़ने गया था। रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर देवास के बैरागढ़ से अपने दोस्तों को लेकर उज्जैन जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली। फरियादी उक्त व्यक्ति को लेकर बैरागढ़ गाँव स्थित शीतला माता मंदिर के पास पहुंचा, जहां करीब 01:15 बजे आरोपी द्वारा अपने दोस्तों के आने का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया गया। वाहन रुकने पर आरोपी ने चाकू निकालकर फरियादी की गर्दन पर अड़ा दिया तथा मारपीट कर उसका आईफोन एवं नगदी छीन ली। इसके बाद आरोपी ने कार की चाबी छीनकर फरियादी को कार से नीचे उतार दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी ओरा कार क्रमांक MP09BS9375 लेकर फरार हो गया। घटना के बाद फरियादी द्वारा रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर के मोबाइल से डायल-112 पर सूचना दी गई, जिसके आधार पर पुलिस को घटना की जानकारी प्राप्त हुई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 472/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) देवास  गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास  सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन  विजय सिंह लोधी द्वारा पुलिस टीम गठित की गई ।
पुलिस टीम द्वारा विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर सिंगावदा आरोग्यम अस्पताल के पास जंगल की और जा रहे कच्चे रास्ते पर पहुंची जहां लूटी गई हुंडई ओरा कार क्रमांक MP09BS9375 खडी थी, जिसके अंदर लूट कारित करने वाला बाल अपचारी बैठा था जिसका नाम पता पूछा गया व घटना के बारे में पूछते घटना कारित करना व पुलिस से बचने के लिए कार को जंगल की ओर ले जाकर एकांत स्थान में खड़ी कर रात में कार सहित फरार हो जाना बताया । टीम द्वारा बाल अपचारी के कब्जे से लूटी गई हुंडई ओरा कार क्रमांक MP09BS9375 कीमत ₹8,40,000/-, एक आईफोन कीमत ₹50,000/- एवं नगदी ₹1,500/-, कुल ₹8,91,500/- का मश्रुका एवं घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया । बाल अपचारी के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी आरोपी
01 विधि से संघर्षरत बालक ।
जप्त मश्रुका
ओरा कार क्रमांक MP09BS9375  कीमत ₹8,40,000/-
आईफोन — कीमत ₹50,000/-
नगदी — ₹1,500/-
घटना में प्रयुक्त चाकू ।
• कुल जप्त मश्रुका — ₹8,91,500/-
सराहनीय योगदान  उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक विजय सिंह लोधी,उनि संजय सौराष्ट्रीय, सउनि कमलपुरी गोस्वामी,प्रआर. पवन पटेल, राजु कतरोलिया,आर. हितेश कुशवाह,अरुण चावड़ा, मातादीन धाकड़, सुरज सिंह चौहान का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि
अपराध, दुर्घटना अथवा किसी भी आपात परिस्थिति में तत्काल पुलिस सहायता के लिए डायल 112 का अधिक से अधिक उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button