जनसुनवाई में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्या सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

जनसुनवाई में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्यारएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर विशाखा देशमुख, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, डिप्टी कलेक्टर कन्हैयालाल तिलवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।कृषि भूमि का सीमाकंन करवाया जाए जनसुनवाई में आवेदक मोहन सिंह निवासी जवासिया ने कृषि भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।खेत पर जाने का रास्ता खुलवाया जाए जनसुनवाई में आवेदिका छमाबाई निवासी बागली ने खेत पर जाने के आम रास्ते को खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।पीएफ राशि जमा कराई जाए जनसुनवाई में आवेदक बद्रीलाल चौधरी ने कंपनी द्वारा पीएफ राशि जमा करवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।सीमाकंन करवाया जाए जनसुनवाई में आवेदिका हवा बाई पति राकेश निवासी ग्राम जलेरिया ने कृषि भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।ये आवेदन भी हुए प्राप्त जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामा कंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।फोटो संलग्न




