देवास

देवास जिले की ग्राम पंचायत बगाना के सचिन पांचाल का भारतीय सेना में चयन

ग्राम पंचायत बगाना के सचिन पांचाल का भारतीय सेना में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहरदेवास। जिले के ग्राम बगाना निवासी सचिन पांचाल का भारतीय सेना में चयन होने पर पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सचिन ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिससे उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।सचिन पांचाल, पिता अशोक पांचाल, लंबे समय से सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहे थे। उनके चयन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।चयन के बाद सचिन की ट्रेनिंग आर्मी ट्रेनिंग सेंटर भोपाल में होगी। ग्रामीणों ने कहा कि सचिन की सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके समर्पण व कठिन परिश्रम का परिणाम है।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने सचिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे देश की सेवा कर गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।ग्राम बगाना निवासी सचिन पांचाल का भारतीय सेना में चयन होने पर परिवार एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।जय हिंद 🇮🇳

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button