गुम हुई 4 वर्षीय बालिका को थाना सिविल लाइन पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

गुम हुई 4 वर्षीय बालिका को थाना सिविल लाइन पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया संक्षिप्त विवरण थाना सिविल लाइन के इटावा क्षेत्र में आयोजित गांव गैर माता पूजन कार्यक्रम के दौरान नागदा (उज्जैन) से अपने परिजनों के साथ आई 4 वर्षीय बालिका भीड़ में बिछड़कर गुम हो गई थी। बालिका के गुम होने की सूचना प्राप्त होते ही थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन कर बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया। तत्पश्चात आवश्यक पुष्टि उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने थाना सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली के लिए आभार व्यक्त किया।देवास पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सेवा हेतु सदैव तत्पर है।




