देवास

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर संचालित विशेष प्रशिक्षण में दिया मार्गदर्शन

                                                                    डीआईजी उज्जैन रेंज  नवनीत भसीन ने देवास में सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर संचालित विशेष प्रशिक्षण में दिया मार्गदर्शन
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आगामी सिंहस्थ-2028 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के क्रम में जिला देवास में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज उज्जैन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) नवनीत भसीन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास स्थित सभागृह में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया तथा सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन एवं जनसहयोग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया,परीवीक्षाधीन भापुसे आलोक वर्मा सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीआईजी भसीन ने कहा कि सिंहस्थ विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे आयोजन के सफल संचालन हेतु पुलिस बल का प्रशिक्षित, अनुशासित एवं तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भीड़ प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय, संवेदनशील व्यवहार तथा जनसेवा की भावना के साथ दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, होमगार्ड, विशेष सशस्त्र बल एवं विशेष शाखा के कुल 62 अधिकारी-कर्मचारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिंहस्थ मेले के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों, सुरक्षा चुनौतियों, यातायात प्रबंधन, आपदा नियंत्रण एवं जनसंपर्क संबंधी विषयों पर व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
देवास पुलिस द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सिंहस्थ-2028 के दौरान उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था, प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button