बस स्टैंड पर वाहन चालकों को दिया नशामुक्त वाहन संचालन का संदेश नशे से दूरी है ज़रूरी

बस स्टैंड पर वाहन चालकों को दिया नशामुक्त वाहन संचालन का संदेशनशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस की प्रभावी जनजागरूकता पहलबस स्टैंड पर ड्राइवरों एवं कंडक्टरों को नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने के लिए किया गया जागरूक।वाहनों पर नशा विरोधी पोस्टर चस्पा कर आमजन तक पहुँचाया गया नशामुक्ति का संदेश।संक्षिप्त विवरण मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में नशामुक्ति एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में दिनांक 19.07.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बस चालकों, ड्राइवरों एवं कंडक्टरों को नशे की अवस्था में वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं, जनहानि एवं कानूनी परिणामों की जानकारी देकर नशा कर वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही यात्रियों एवं आमजन तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से वाहनों पर नशा विरोधी पोस्टर चस्पा किए गए।देवास पुलिस आम जनता, युवाओं, सामाजिक संगठनों और औद्योगिक संस्थानों से अपील करती हैनशा मुक्ति” को केवल व्यक्तिगत नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी समझें।अपने कार्यस्थल, परिवार और समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखें।पुलिस के साथ मिलकर एक सकारात्मक, प्रेरक एवं संस्कारित देवास के निर्माण में सहभागी बनें।




