देवास पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने दी शुभकामनाएं

देवास पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने दी शुभकामनाएं संक्षिप्त विवरण मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अंतर्गत देवास पुलिस के अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने कहा कि पदोन्नति प्रत्येक अधिकारी के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य का सम्मान है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करते हुए देवास पुलिस की कार्यकुशलता एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

पदोन्नत अधिकारी निम्नानुसार हैं उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नतश्याम चंद्र शर्मा सुनिता कटारा मनोज कुमार सिंहनिरीक्षक (TI) पद पर पदोन्नतजीवन भिण्डोरेरिजर्व इंस्पेक्टर (RI) पद पर पदोन्नत राहुल चंदेले गोविंद सिंह गौड़देवास पुलिस परिवार ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।





