देवास

पहली बारिश में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा डेम बह गया पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षण देवास

पहली बारिश में ही भ्रष्टापहली बारिश में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा डेम बह गयापूर्व मंत्री सज्जन वर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षणदेवासचार की भेंट चढ़ा डेम बह गयापूर्व मंत्री सज्जन वर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षणदेवास। विगत दिनों हुई मौसम की पहली बारिश में हाटपिपलिया एवं सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होशियारी मकोडिया मार्ग पर करीब 7.5 करोड़ की लागत से बना डेम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

एक महीने पूर्व ही डेम का भूमिपूजन मंत्री तुलसी सिलावट एवं विधायक मनोज चौधरी द्वारा किया गया था लेकिन थोड़ी ठेकेदार और बीजेपी नेता की सांठ गांठ से बना पुल कुछ ही दिनों में एक बारिश भी नहीं झेल पाया एवं पहली ही बारिश में घटिया निर्माण के चलते डेम क्षतिग्रस्त होकर बह गया।

जिसको लेकर रविवार को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े,जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान,किसान नेता हंसराज मंडलोई, जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण पटेल, रजनीश पटेल घटनास्थल पर पहुंचे एवं डेम का निरीक्षण किया प्रतिनिधिमंडल ने पाया कि डेम निर्माण में बहुत ही घटिया किस्म कि सामग्री का उपयोग किया गया था। इस मौके पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं इंदौर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े,देवास जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने मांग की है कि डेम निर्माण करने वाली एजेंसी एवं डेम निर्माण में लगे अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाना चाहिए एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय। इस तरह से जनता के धन की बर्बादी करना ठीक नहीं है।

इसी के साथ मांग की के शीघ्र ही बांध की मरम्मत की जाए जिससे किसानों को डेम का लाभ मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button