देवास

टोंककला चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 350 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

टोंककला चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 350 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार350 क्वार्टर (63 लीटर) देशी प्लेन मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त।मुखबिर सूचना पर टोंककला चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं आबकारी संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेंद्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में एसडीओपी सोनकच्छ संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द निरीक्षक हितेश पाटिल एवं चौकी प्रभारी टोंककला उप निरीक्षक मलखान सिंह भाटी के नेतृत्व में चौकी पुलिस द्वारा लगातार अपराध नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है।दिनांक 11.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई एवं आरोपी संजय पिता देवचंद्र शिवहरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम भटुनी परमार, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 350 क्वार्टर (63 लीटर) देशी प्लेन मदिरा शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP41MK4184 जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।गिरफ्तार आरोपी 01.संजय पिता देवचंद्र शिवहरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम भटुनी परमार, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास।जप्त मश्रुका350 क्वार्टर (63 लीटर) देशी प्लेन मदिरा शराब। हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP41MK4184।सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हितेश पाटिल, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मलखान सिंह भाटी, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेश कड़ोंदिया, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक (चालक) अनिल मुकाती, आरक्षक विशाल हाड़ा, आरक्षक शंकर पटेल, आरक्षक पवन डावर, सैनिक ओमप्रकाश एवं पायलट राहुल जलोदिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button