देवास

थाना कमलापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

थाना कमलापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, लड़ाई-झगड़ा एवं शांति भंग करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार खेत की पाल एवं मकान संबंधी विवाद में मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।घटना के बाद त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को माननीय एसडीएम न्यायालय में किया पेश।शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी वैधानिक कार्रवाई।संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में एसडीओपी बागली संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा के नेतृत्व में थाना कमलापुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।खेत की पाल एवं मकान संबंधी विवाद को लेकर ग्राम बेड़ामऊ एवं ग्राम मौका पिपलिया के पक्षों के बीच मारपीट एवं झगड़े की घटना हुई थी। इस संबंध में ग्राम बेड़ामऊ निवासी द्वारकादास बैरागी की रिपोर्ट पर आरोपी धीरज सिंह के विरुद्ध तथा ग्राम मौका पिपलिया निवासी दीपक देवड़ा की रिपोर्ट पर आरोपी बुधन सिंह एवं विजय सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय एसडीएम न्यायालय बागली में प्रस्तुत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है ।गिरफ्तार आरोपीगण 1. विजय पिता धनसिंह देवड़ा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मौका पिपलिया।2. बुधन पिता धनसिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम मौका पिपलिया।3. धीरज सिंह पिता दिलीप सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बेड़ामऊ।सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा, प्रधान आरक्षक अर्जुनसिंह राव, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक रायचंद झोड़िया, आरक्षक विवेक, आरक्षक जीवन मालवीय एवं सैनिक रविंद्र मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button