देवास

जिला जेल देवास के 12 कर्मचारियों को पदोन्नति, हुआ सम्मान

वर्षों का इंतजार खत्म: जिला जेल देवास के 12 कर्मचारियों को पदोन्नति, हुआ सम्मान

देवास। मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के तहत जिला जेल देवास में पदस्थ कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। पदोन्नति के बाद जिला जेल परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवपदोन्नत साथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। पदोन्नति के अंतर्गत विजय सिंह बारिया एवं बाबूलाल वर्मा को मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को एक-एक स्टार लगाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। वहीं जिला जेल देवास के 10 कर्मचारियों को प्रहरी से मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नत किया गया। इनमें अब्दुल मुजीब खान, सुरेश बरन, रामस्वरूप राय, सुरेश चंद्र दाबी, संतोष केदार बड़ोनिया, चंद्रकांत प्रसाद, श्रीमती शोभा श्रीवास्तव, रेशम सर्व, तिलक बहादुर भदौरिया एवं कपिल सिंह सोलंकी शामिल हैं। सभी पदोन्नत कर्मचारियों को पदचिह्न (फीती) लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक विद्या प्रसाद भूषण ने कहा कि जेल विभाग के कर्मचारी लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे। मध्यप्रदेश शासन ने उनकी वर्षों पुरानी अपेक्षा पूरी कर कर्मचारियों में नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया है। जेल अधीक्षक ने नवपदोन्नत कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली से विभाग की गरिमा बढ़ाएं तथा अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें। समारोह के अंत में जिला जेल परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी पदोन्नत साथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button