वाहन चालकों को दिया नशामुक्त वाहन संचालन का संदेश, वाहनों पर लगाए गए नशा विरोधी पोस्टर

वाहन चालकों को दिया नशामुक्त वाहन संचालन का संदेश, वाहनों पर लगाए गए नशा विरोधी पोस्टर

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत थाना टोंकखुर्द पुलिस की जनजागरूकता पहलवाहन चालकों एवं परिचालकों को नशा कर वाहन नहीं चलाने हेतु किया गया जागरूक।बसों एवं अन्य वाहनों पर नशा विरोधी पोस्टर चस्पा कर आमजन तक पहुँचाया गया जागरूकता संदेश।संक्षिप्त विवरणः- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक मकवाना के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में नशामुक्ति एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में थाना टोंकखुर्द पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं परिचालकों के मध्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ड्राइवरों एवं कंडक्टरों को नशे की अवस्था में वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं, जनहानि तथा कानूनी परिणामों की जानकारी देकर नशा कर वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से वाहनों पर नशा विरोधी पोस्टर भी चस्पा किए गए।

देवास पुलिस आम जनता, युवाओं, सामाजिक संगठनों और औद्योगिक संस्थानों से अपील करती है नशा मुक्ति” को केवल व्यक्तिगत नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी समझें।अपने कार्यस्थल, परिवार और समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखें।पुलिस के साथ मिलकर एक सकारात्मक, प्रेरक एवं संस्कारित देवास के निर्माण में सहभागी बनें।




