देवास

पीपलरावा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 2 आरोपी व एक बाल अपचारी पकड़े

देवास जिले के पीपलरावा थाना पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया गेहूं, गेहूं की बोरियां, पंखे, ट्रैक्टर की टापलिंग, नगदी राशि तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम विजयगढ़ मुरमिया एवं सुंदरपुर में घरों से गेहूं, नगदी और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने विशाल कुशवाह (18) एवं विकेंद्र उर्फ बंटी गेहलोत (20) निवासी सुंदरपुर तथा एक बाल अपचारी की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने चोरी गया सामान और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुबोध कुमार गौतम, चौकी प्रभारी अरुण पिपल्दे, उप निरीक्षक यश नाईक, प्रधान आरक्षक सौदान सिंह तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पीपलरावा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 2 आरोपी व एक बाल अपचारी पकड़े

देवास जिले के पीपलरावा थाना पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया गेहूं, गेहूं की बोरियां, पंखे, ट्रैक्टर की टापलिंग, नगदी राशि तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार ग्राम विजयगढ़ मुरमिया एवं सुंदरपुर में घरों से गेहूं, नगदी और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने विशाल कुशवाह (18) एवं विकेंद्र उर्फ बंटी गेहलोत (20) निवासी सुंदरपुर तथा एक बाल अपचारी की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने चोरी गया सामान और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुबोध कुमार गौतम, चौकी प्रभारी अरुण पिपल्दे, उप निरीक्षक यश नाईक, प्रधान आरक्षक सौदान सिंह तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button