देवास

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया देवास मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा वृद्धाश्रम राजोद रोड देवास में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। शिविर का संचालन एनसीडी एवं एनपीएचसीई नोडल अधिकारी देवास के डॉ. बी.आर. शुक्ला मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में कुल 42 वृद्धजनों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से वृद्धजनों को न केवल उपचार उपलब्ध कराया गया, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य परामर्श देकर जागरूक भी किया गया। इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button