देवास

त्रिनेत्रम की मदद से लूट की वारदात का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार शतप्रतिशत मश्रुका बरामद

ऑपरेशन त्रिनेत्रम की मदद से लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद
की दरमियानी रात फरियादी आनंद रघुवंशी निवासी शिवपुरी को देवास बस स्टैंड से अज्ञात तीन युवकों द्वारा लाल रंग के ई-रिक्शा में बैठाकर दुर्गापुरा सिया क्षेत्र में ले जाया गया, जहां आरोपियों ने फरियादी के साथ झूमा-झटकी कर उसके पास रखे पर्स से नगद राशि 3,600 रुपये, एक मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिये थे।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 308(5), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। जांच के दौरान ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में प्रयुक्त लाल रंग के ई-रिक्शा की पहचान की गई, जिसके माध्यम से अज्ञात आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी अरूण,संदीप एवं रवि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से घटना में छीना गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर जप्त किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी
01.अरुण पिता मेहरबान सिंह हनोतिया उम्र 23 वर्ष निवासी खाती खेड़ी बरखेड़ा ।
02.संदीप पिता मेहरबान सिंह हनोतिया उम्र 21 वर्ष निवासी खाती खेड़ी बरखेड़ा ।
03.रवि पिता मदनलाल कुल्ला उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भजानिया जिला शाजापुर ।
सराहनीय भूमिका उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली श्याम चंद्र शर्मा,उप निरीक्षक संजय वर्मा,प्रधान आरक्षक सुनील देथलिया,हेमंत डाबी,रवि गरोड़ा,आरक्षक वैभव,सुजीत,नवीन पटेल एवं प्रभारी सायबर सेल देवास प्रधान आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेंगर,प्रधान आरक्षक सचिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही ।
देवास पुलिस जनता की, जनता द्वारा, जनता के लिए पुलिसिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button