ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी

ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीथाना सिविल लाईन पुलिस के द्वारा हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण में 1.5 माह से फरार ₹ 2,000/- के ईनामी आरोपी सुनिल पिता भादर सिंह भाटी निवासी चंदाना थाना सिविल लाईन जिला देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्बर 2024 से सम्पूर्ण जिलें मे ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है । साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में थाना सिविल लाईन के द्वारा संबंधी प्रकरण में अपराध क्रमांक 206/15.04.2026 धारा 109(1)1,119(1),333,296(A),351(3),3(5) BNS का आरोपी सुनिल पिता भादर सिंह भाटी निवासी चंदाना थाना सिविल लाईन जिला देवास विगत 1.5 माह से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन अमित सोलंकी के नेतृत्व में ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्यनशील थी । दिनांक 09.06.2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली फरार ईनामी आरोपी को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्त टीम ने सफलता पूर्वक फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्बर 2024 से आज दिनांक तक 1325 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,94,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था ।




