देवास

बियर की बोतल से हमला, बाइक लूटकर हुए फरार, 500 CCTV खंगालकर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बियर की बोतल से हमला, बाइक लूटकर हुए फरार, 500 CCTV खंगालकर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तारऑपरेशन त्रिनेत्रम की मदद से 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लूट का सामान खरीदने वाले भी गिरफ्तार यात्री प्रतीक्षालय में लूट की वारदात से लेकर केबल चोरी तक, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने खोली अपराधियों की पूरी कुंडलीसंक्षिप्त विवरण थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने लूट की एक गंभीर वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो विधि-विरुद्ध बालक सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स एवं अन्य चोरी का मशरूका बरामद किया गया है। दिनांक 05.02.2026 को फरियादी अनिल पिता रमेशचंद्र प्रजापति, उम्र 27 वर्ष, निवासी मांगलिया जिला इंदौर ने थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 03.02.2026 की रात्रि लगभग 10:00 से 10:15 बजे के बीच वह उज्जैन बायपास रोड ब्रिज के पास क्षिप्रा स्थित यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उनमें से दो युवक उसके पास आए, जिनमें से एक ने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली तथा दूसरे ने उसके सिर पर बियर की कांच की बोतल से हमला कर दिया। विरोध करने पर उसकी जांघ पर भी बोतल मारी गई तथा जेब से मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर उसे नाली की ओर धक्का दे दिया गया। इसके बाद आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 618/2025 धारा 309(6) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत क्षेत्र में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 07.06.2026 को लूट की वारदात में शामिल दो विधि-विरुद्ध बालकों सहित एक आरोपी आकाश पटेल उर्फ अप्पु खोटा पिता स्व. विष्णु पटेल उम्र 24 साल निवासी गांधी चौक के पास, संजयनगर देवास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूटी गई मोटरसाइकिल को उन्होंने शहजाद कुरैशी निवासी गजरा गियर्स चौराहा, देवास को बेच दिया था। जिस पर से आरोपी शहजाद कुरैशी पिता बशीर कुरैशी उम्र 39 साल निवासी गजरा गियर्स चौराहा, झुग्गी झोपड़ी देवास को गिरफ्तार किया गया , जिसने साक्ष्य छिपाने की नीयत से मोटरसाइकिल के पार्ट्स अलग-अलग कर उन्हें कबाड़ कारोबारियों विनोद योगी एवं सद्दाम गौरी को बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों विनोद योगी पिता भुरेलाल योगी उम्र 48 साल निवासी म.नं. 129 महात्मा गांधी कालोनी देवास व सद्दाम गौरी पिता नसीर गौरी उम्र 39 साल निवासी म.नं. 508 कृष्णबाग कालोनी मालवीय नगर इन्दौर को गिरफ्तार कर लूटी गई मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने ग्राम कदवाली खुर्द, थाना क्षिप्रा, जिला इंदौर क्षेत्र से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसे भी बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त आरोपियों द्वारा नागदा पहाड़ी क्षेत्र में कई बार केबल चोरी की घटनाएं करना भी स्वीकार किया गया है। संबंधित प्रकरणों में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है एवं चोरी गया मशरूका बरामद किया जा रहा है।सराहनीय योगदान उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, प्रआर अजय बैस, शैलेन्द्र राणा, आर अजय जाट, राबी यादव, अर्पित जायसवाल, सैनिक ज्ञानेन्द्र द्विवेदी एवं तेजसिंह मण्डलोई की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button