देवास

माता टेकरी पर प्रारंभ हुआ चंडी यज्ञ देवस। आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोकनाथ पुजारी ने बताया कि 20 जून

माता टेकरी पर प्रारंभ हुआ चंडी यज्ञ देवस। आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोकनाथ पुजारी ने बताया कि 20 जून को मां चामुंडा के दरबार में चंडी यज्ञ का प्रारंभ हुआ। यज्ञ के प्रारंभ में सभी मंदिर में निमंत्रण देते हुए पं. सुभाष रावल कवड़ी वाले के आचार्यत्व में ध्वज पूजन, श्री गणेश पूजन, हिमाद्री स्नान, मंडप प्रवेश एवं अग्नि प्रवेश किया गया। समिति अध्यक्ष अशोक नाथ पुजारी ने बताया कि सन् 2000 में मातारानी ने अपना चोला छोड़ा था, उस समय 15 दिनों के लिए मंदिर बंद कर माता का श्रृंगार किया गया एवं चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया तथा 26 जून 2000 को यज्ञ की पूर्णाहूति के पश्चात माता का मंदिर खोला गया और भक्तों ने मां के दर्शन किये। तब से ही प्रतिवर्ष 20 जून से 26 जून तक प्रकटोत्सव के अंतर्गत चंडी यज्ञ का आयोजन किया जाता है, यह 26 वां वर्ष है। मुकेश पुजारी, महेश पुजारी, संदीप पुजारी, विनय पुजारी, सुरेश पुजारी, अभिमन्यु पुजारी, संतोष पुजारी, रितेश पुजारी, कालु पुजारी, महांकाल पुजारी, आदि ने माँ चामुण्डा के भक्तों से इस महायज्ञ में उपस्थित होने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button