देवास

चौकी चौबाराधीरा थाना पीपलरवां पुलिस द्वारा आरोपी को एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड के साथ पकड़ा


चौकी चौबाराधीरा थाना पीपलरवां पुलिस द्वारा आरोपी को एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड के साथ पकड़ा

संक्षिप्त विवरणः पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद के निर्देशन में देवास जिले मे अपराधो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)सोनकच्छ  दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरवां  सुबोध गौतम एवं चौकी चौबाराधीरा प्रभारी उनि राकेश चौहान के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया । दिनांक 27.08.2025 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर एक व्यक्ति को पुलिया के पास ग्राम कचनारिया बैराखेडी फाटा रोड पर घेराबंदी कर मोटर साईकिल सहित पकडा गया जिससे नाम पता पुछते अपना नाम संजय उर्फ संजु पिता अजाबसिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी कंजर डेरा ग्राम कुमारिया बनवीर का होना बताया जिसकी तलाशी करते उसके पास एक देशी पिस्टल एवं जेब में एक जिन्दा राउण्ड मिला । जिसके संबंध में लायसेंस की पुछताछ करते नही होना बताया । आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड को मौके पर जप्त कर गिरफ्तारी किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी के नाम
  1.संजय उर्फ संजु पिता अजाबसिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी कंजर डेरा ग्राम कुमारिया बनवीर

जप्तशुदा मश्रुका  एक देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा राउण्ड, एक होण्डा कम्पनी की मोटर साईकिल ।

अपराधिक रिकार्ड
क्र.           थाना                    अप. क्र.   धारा
1. थाना पीपलरावॉ जिला देवास 346/2016   25 आर्म्स एक्ट
2. थाना पीपलरावॉ जिला देवास 251/2017    323,294,506,34 भादवि
3. थाना पीपलरावॉ जिला देवास 325/2019   147,148,149,323,294,353,332,506,307,336 भादवि
4. थाना पीपलरावॉ जिला देवास 45/2021    379,411 भादवि
5. थाना पीपलरावॉ जिला देवास 216/2022     323,294,506,34 भादवि
6. थाना पीपलरावॉ जिला देवास 323/2024     115(2),126(2),131,296,324(4),351(2),3(5) बीएनएस
7. थाना सोनकच्छ जिला देवास 676/2022      323,379,506,511,34 भादवि
8. थाना सोनकच्छ जिला देवास 273/2007       379 भादवि
9. थाना सोनकच्छ जिला देवास 142/2022        379 भादवि
10. थाना सतवास जिला देवास     119/2024        379,384,120-बी भादवि
11. थाना सतवास जिला देवास 120/2024        379, 384, 120-बी भादवि
12. थाना कन्नोद जिला देवास 346/2024        379, 384 भादवि
13. थाना आष्टा जिला देवास 532/2015        379 भादवि
14. थाना विजयनगर जिला इंदौर 314/2015        379 भादवि
सराहनीय कार्यःउक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक  सुबोध गौतम,उप निरीक्षक राकेश चौहान,प्रआर महेंद्र राव,हेमन्त डाबी,आर विशाल हाड़ा,जसवीरसिंह,बलराम,सैनिक हंसराज, करणसिंह,राजेंद्रसिंह,कोटवार धर्मेंद्र वाडिया का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button