देवास

महज 12 साल की उम्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ गए थे मुन्ना वारसी, जन्मदिन पर साथी पत्रकारों ने दी बधाई


देवास। मुन्ना वारसी का 73वां जन्मदिन साथी पत्रकारों एवं परिवार के सदस्यों द्वारा भोपाल रोड स्थित विश्वास होटल में उत्साह के साथ मनाया। जन्मदिन के साथ ही मुन्ना वारसी को पत्रकारिता के क्षेत्र मे 61 साल पूरे होने की भी बधाई दी गई। महज 12 साल की उम्र से पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने वाले श्री वारिस ने इस दौरान कई उतार चढाव देखे। उनके अनुभव के साथ पत्रकारिता का एक पूरा युग बदल गया। जिस दौर में पत्रकारिता शुरू की थी, वो बेहद कठिन दौर हुआ करता था। सूचना माध्यमों की बेहद कमी थी। आज भले ही डिजिटल युग में आसान लगे, लेकिन उस दौर में पत्रकारिता बेहद कठिन काम था। मप्र में  मुन्ना वारसी उन गिने चुने अधिमान्य पत्रकारों में शामिल हैं जिन्हें राज्य सरकार पेंशन दे रही हैं. मुन्ना वारसी की इन्हीं उपलब्धियों पर देवास नगर निगम महापौर गीता अग्रवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, प्रेस क्लब सचिव शेखर कौशल, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष शकील खान, खुमान सिंह बैस, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोकत हुसैन, प्रेस क्लब दैनिक देवास दर्पण संपादक असलम खान, पूर्व अध्यक्ष अतुल बागलीकर, पत्रकार जगदीश सेन, अरविंद त्रिवेदी, खुबचंद मनवानी, राजेश मालवीय, राजेन्द्र चौरसिया डॉ. रईस कुरैशी, अकरम शेख, अमित बागलीकर, शकील खान, मुर्तजा शैफी, फरीद खान, एहतेशाम कुरैशी, फरीद खान, रघुनंदन सामाधिया, जितेन्द्र मारु, अनिल सिंह ठाकुर, पूर्व प्राचार्य एफबी मानेकर, सैयद मकसद सर, कासीम खान, महेश कारपेंटर, हितेंद्र, रोहित उपाध्याय, अमजद अमजद शेख, जाहिद खान, कय्युम वारसी आदि ने बधाई दी। आभार रशीद वारसी, इब्राहिम वारसी, हकीम वारसी, सलीम वारसी, फरीद खान और मुर्तजा सैफी परिवार के सदस्यों ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button