देवास

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

बारिश से पहले मीठा तालाब की सफाई में जुटी कांग्रेस, शुरू किया विशेष अभियानदेवास। आगामी बारिश को देखते हुए शहर के मीठा तालाब पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छ तालाब, स्वस्थ जीवन के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तालाब परिसर में सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतीक शास्त्री ने बताया कि मीठा तालाब शहर की महत्वपूर्ण धरोहर है, जिसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और तब तक चलता रहेगा, जब तक तालाब की पूरी तरह सफाई नहीं हो जाती। अभियान के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. रितेश त्रिपाठी एवं कल्याण सिंह पवार ने कहा कि तालाबों की स्वच्छता केवल सौंदर्यीकरण का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि तालाब की सफाई से ही प्रकृति की भलाई का संदेश जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। सफाई अभियान में सुभाष वर्मा, रितेश सांगते, विजय जलोदिया, संजय रेकवाल, अयान शाह, साकिब अली, फैजान खान, उबेद शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button