देवास

देवास जिला अस्पताल के नवनिर्मित क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निरीक्षण

एसीएस अशोक वर्णवाल एवं एमडी एनएचएम सलोनी सिडाना ने किया जिला अस्पताल के नवनिर्मित क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निरीक्षण
ए.सी.एस. अशोक वर्णवाल एवं एमडी एनएचएम सलोनी सिडाना द्वारा जिला अस्पताल के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ऋतुराज सिंह, एसडीएम अभिषेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सरोजिनी जेम्स बेक, सिविल सर्जन डॉ. आरपी परमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वंदना केसरी, डॉ.मनीषा मिश्रा, आरएमओ डॉ अजय पटेल, अस्पताल प्रबंधक प्रमोद गुणवान सहित अन्य संबंधित उपिस्थत थे।
ए.सी.एस. अशोक वर्णवाल एवं एमडी एनएचएम सलोनी सिडाना ने क्रिटिकल केयर यूनिट के अलग- अलग कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कक्ष ऐसे बनाए जाए कि मरीजों को असुविधा न हो। उन्होंने ब्लड बैंक डोनर रूम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। ऑपरेशन थिएटर की उच्च स्तरीय गुणवत्ता बनाए रखने, ऑपरेशन थिएटर की लाइट से संबंधी आवश्यक निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आईसीयू की यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक यूनिट का जिला अस्पताल के मुख्य भवन से कनेक्शन अनिवार्य रूप से 7 से 15 दिवस के भीतर सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों की आवश्यकता अनुसार अस्पताल में चाहे गए बदलावों को सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक कक्षों का सुनिश्चित उपयोग करने हेतु निर्देशित किया तथा कहा कि स्टोर में प्रदाय की गई सामग्री एवं उपकरणों का गुणवत्ता पूर्वक उपयोग किया जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि बिल्डिंग की सीढ़ियों को इस प्रकार से विकसित करें कि मरीजों को किसी प्रकार से असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button