देवास

क्षिप्रा बैराज का उपयोग देवास के लिए ही हो- पं. रितेश त्रिपाठी

क्षिप्रा बैराज का उपयोग देवास के लिए ही हो- पं. रितेश त्रिपाठीअजय सिंह से मिले पं. रितेश त्रिपाठीशिप्रा बैराज को देवास वासियों के लिए सुरक्षित रखने की मांगदेवास। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. रितेश त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजयसिंह से भेंट कर देवास शहर की पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री ने अजयसिंह को मातारानी का चित्र भेंट किया। पं. त्रिपाठी ने ज्ञापन में शिप्रा आवर्धन योजना अंतर्गत निर्मित बैराज के उपयोग को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मांग की कि बैराज को केवल देवास शहर के नागरिकों की पेयजल आवश्यकताओं के लिए सुरक्षित रखा जाए। त्रिपाठी ने अजय सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि देवास नगर निगम द्वारा शिप्रा नदी पर बने बैराज का उपयोग मांगलिया ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि देवास शहर में आज भी नागरिकों को एक दिन छोड़कर मात्र 30 मिनट जल प्रदाय हो रहा है, ऐसे में बैराज का अन्यत्र उपयोग शहर के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में वर्षों के जल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से शिप्रा आवर्धन योजना के तहत यह महत्वपूर्ण परियोजना बनाई गई थी। यदि बैराज मांगलिया गांव को दिया जाता है तो भविष्य में देवास शहर में पुनः गंभीर जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। देवास शहर के नागरिक वर्षों से जल संकट का सामना करते आ रहे है इस कारण हमारा औद्योगिक क्षेत्र भी पिछड़ गया है अन्यथा हम प्रीथमपुर से आगे होते। त्रिपाठी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध किया कि वे इस विषय को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएं तथा भोपाल में संबंधित उच्च अधिकारियों और शासन स्तर पर चर्चा कर नगर निगम के इस निर्णय को निरस्त कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देवास के नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है कि बैराज का प्राथमिक उपयोग शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए ही सुनिश्चित किया जाए। अजय सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर विषय पर आवश्यक स्तर पर चर्चा करने तथा जनहित से जुड़े इस मुद्दे को शासन के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button